शोपियां। शोपियां के दुबजन पुल पर वीरवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गुलाम नबी पर्रे और जैना बेगम पत्नी मोहम्मद अकरम मीर निवासी इंदरगाम, पट्टन (बारामुला) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद