फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा को लेकर डीसी अनंतनाग ने ट्रांजिट कैंपों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके मद्देनजर यात्रा अधिकारी पहलगाम अक्ष एवं उपायुक्त अनंतनाग डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने बुधवार को यात्रा ट्रांजिट कैंपों, एफसीआई गोदाम मीर बाजार और वॉलनट फैक्ट्री काजीगुंड का व्यापक दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ एसडीएम डोरू, पीडब्ल्यूडी और केपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता, एसीआर, सीएमओ, सीएओ, सहायक निदेशक मत्स्य पालन, विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के कार्यकारी अभियंता, सीईओ एमसीए, पुलिस अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए किए गए इंतजामों और उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रबंध और सुधार की संभावनाओं का भी आकलन किया। दोनों ट्रांजिट कैंपों में अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली आपूर्ति, लंगर, स्वच्छता, साफ-सफाई और बिस्तरों सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और यात्रा अवधि के दौरान ये पूरी तरह से सुचारु रहेंगी।
डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली प्रत्येक सुविधा बिना किसी बाधा के सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों को पूर्ण समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हर स्तर पर निर्बाध तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें