फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अभिनंदन होम के विशेष सक्षम छात्रों के लिए कार्य योजना पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकारी अभिनंदन होम के विशेष रूप से सक्षम छात्रों के लिए शैक्षणिक और तकनीकी अवसरों को बढ़ाने के लिए सोमवार को एक बैठक उपायुक्त अक्षय लाबरू की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय परिसर में हुई।
विज्ञापन

अभिनंदन होम एक विशेष स्कूल है जो श्रवण, भाषण और दृष्टि संबंधी चुनौतियों वाले बच्चों को सेवाएं प्रदान करता है। छात्रों के लिए शैक्षणिक और तकनीकी अवसरों को व्यापक बनाने के प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से सक्षम छात्रों के लिए शैक्षणिक मार्गों को सुदृढ़ करने हेतु उच्च शिक्षा की सुविधाएं स्थापित करने, व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम और आईटीआई के माध्यम से ट्रेड डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता पर व्यापक चर्चा हुई।
प्रतिभागियों ने बच्चों के कॅरिअर के अवसर बढ़ाने और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सहायता प्रणाली की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने अभिनंदन होम के छात्रों को बेहतर शैक्षिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और स्थायी करियर अवसरों तक पहुंच देने के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें