फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नए वर्ष के मद्देनजर साइबर क्राइम विभाग ने दी फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नए वर्ष को देखते हुए साइबर क्राइम विभाग ने आम जनता से साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि हाल के दिनों में फर्जी कॉल्स, मैसेज और ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है जिससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन



साइबर क्राइम अधिकारियों के अनुसार ठग खुद को बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, कूरियर कंपनी या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को फोन कॉल्स करते हैं और केवाईसी अपडेट, लॉटरी जीतने, अकाउंट ब्लॉक होने या फर्जी ऑफर्स का झांसा देकर निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे कॉल्स पर भरोसा करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।



विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, ओटीपी, पिन या पासवर्ड साझा न करें। साथ ही, किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन




साइबर क्राइम विभाग ने यह भी कहा कि अगर किसी को फर्जी कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ठगी का शक हो, तो तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें