फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा में क्रिकेट और वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

विज्ञापन
कुपवाड़ा में एसएसपी ने शुरू कराई खेल प्रतियोगिता। स्रोत पुलिस - फोटो : Self
विज्ञापन
कुपवाड़ा। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एसएसपी सैयद अल-ताहिर गिलानी ने जिला पुलिस लाइन में सोमवार को विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट और स्थानीय युवाओं के लिए वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों, खिलाड़ियों, स्थानीय युवाओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना, उनमें टीम भावना विकसित करना और पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत बनाना है। एसएसपी कुपवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के उत्साह और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समान भागीदारी और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामुदायिक सहभागिता के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें