फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलवामा में नशा तस्करी के आरोपी का दो मंजिला घर कुर्क

विज्ञापन
पुलवामा में जब्त की नशा तस्कर की संप​त्ति। स्रोत पुलिस - फोटो : Self
विज्ञापन
- अदालत ने ठहराया था दोषी, 10 साल की सजा काट रहा है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलवामा पुलिस ने सोमवार को काकापोरा के लालहार इलाके में नशा तस्करी के एक आरोपी का दो-मंजिला घर कुर्क किया है। आरएंडबी विभाग के 2022 के मूल्यांकन के अनुसार इस घर की कीमत 32,19,000 रुपये है।

अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई थाना काकापोरा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 2018 की एफआईआर में की गई। यह संपत्ति अब्दुल हामिद भट उर्फ हामिद पुज निवासी लालहार काकापोरा की है। आरोपी को पहले ही अदालत 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुना चुकी है। वह जेल में सजा काट रहा है।
विज्ञापन


सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आवश्यक नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

पुलवामा में नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलवामा। थाना काकापोरा की पुलिस ने सोमवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हाईवे के अंडरपास के पास कंडिजल में लगे नाके पर पांपोर की तरफ से आ रही कार को रोका गया। कार को लियाकत अली चला रहा था और उसके साथ अमानत अली दोनों निवासी निवासी नगरोटा जम्मू थे। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से लगभग 533 ग्राम पोस्त का भूसा और लगभग 735 ग्राम 20 चरस की छड़ें बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


सोपोर में मादक पदार्थ के साथ दो को दबोचा
बारामुला। पुलिस चौकी वारपोरा के क्षेत्राधिकार में नाका ड्यूटी के दौरान नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किए। आरोपियों उमर अमीन बांडेय निवासी नूरबाग सोपोर और बासित अहमद शाह निवासी नसीम बाग सोपोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें