फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी हंदवाड़ा का निर्माण कार्य रोकने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हंदवाड़ा। कुलगाम चोगल, गंड चोगल के लोगों और हंदवाड़ा के आस-पास के निवासियों ने जीएमसी हंदवाड़ा का निर्माण कार्य रोकने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अचानक कार्य रोकने से स्थानीय विकास प्रभावित हुआ है और असमंजस पैदा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि डिविजनल कमिश्नर कश्मीर के नेतृत्व में एक समिति ने पहले ही दो स्थानों की पहचान की है लेकिन उन्होंने सवाल किया कि रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने सम्माननीय गृह मंत्री अमित शाह, एलजी मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू से अपील की कि मूल स्थल पर कार्य फिर से शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें