फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुलाम अहमद मीर ने की टीएमसी सांसद पर हमले की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी और एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के बाद बेलगाम हो गई है और उसके कार्यकर्ता विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों का समाधान लोकतांत्रिक तरीकों से होना चाहिए न कि हिंसा और हमलों के जरिए।
मीर ने नेता विपक्ष राहुल गांधी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने इस मुश्किल समय में ममता बनर्जी से फोन पर बात कर एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देशहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर क्षेत्र में उस समय हमला हुआ जब वह कथित तौर पर चुनाव उपरांत हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। घटना के बाद विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने इसकी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें