फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुलमर्ग में कल से फिर से शुरू हो सकती हैं गंडोला सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। गुलमर्ग की गंडोला सेवाएं मंगलवार को पर्यटकों के लिए फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को एक विशेषज्ञ ट्रायल रन निर्धारित है। तकनीकी खराबी और रखरखाव के काम के कारण कई दिनों तक सेवाएं निलंबित रही थीं।
इसके फिर से खुलने पर पर्यटन क्षेत्र की बारीकी से नजर है क्योंकि कश्मीर के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक के इस अस्थायी बंद ने यात्रा की योजनाओं को बाधित कर दिया था। साथ ही राइड रद्द होने और सेवाओं के निलंबन के कारण वित्तीय नुकसान भी हुआ था।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञ सोमवार को गंडोला सिस्टम का एक टेस्ट ट्रायल करेंगे। इसका उद्देश्य मंगलवार से सार्वजनिक सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति देने से पहले इसकी परिचालन सुरक्षा और तकनीकी प्रदर्शन का आकलन करना है। एक तकनीकी खराबी के कारण गंडोला एक जून तक पर्यटकों के लिए बंद रहा था। इस खराबी के चलते अधिकारियों को परिचालन निलंबित करना पड़ा और रखरखाव का काम शुरू करना पड़ा।
विज्ञापन


बंद की अवधि के दौरान 25 मई से एक जून के बीच की यात्रा तिथियों के लिए खरीदे गए सभी टिकटों का पूरा पैसा वापस करने का आदेश दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि बहाली के प्रयासों और फिर से खोलने की तैयारियों के बावजूद, जम्मू और कश्मीर केबल कार निगम ने अभी तक उस घटना के लिए जिम्मेदारी तय नहीं की है जिसके कारण सेवाएं निलंबित करनी पड़ी थीं। इस बंद के कारण निगम को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें