अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगुस क्षेत्र के चित्तरगुल में देर शाम हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए स्थानीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान यावर बिलाल शेख निवासी चित्तरगुल, शांगुस, अनंतनाग के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार यह हादसा वीरवार देर शाम हुआ जिसमें यावर बिलाल शेख गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद