फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अंजुमन शरिया शियान के अध्यक्ष को दिल्ली में रोकने से रोष, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरिया शियान के अध्यक्ष आगा सैयद हसन अल मोसवी का पासपोर्ट जब्त कर उन्हें तेहरान जाने से रोकने के मामले में बडगाम में शिया धार्मिक नेता और विद्वान आगा सैयद मुज्तबा अब्बास अल मोसवी अल सफवी ने रोष जताया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने इस घटना को धार्मिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप बताते हुए केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। आगा सैयद मुज्तबा अब्बास ने आरोप लगाया कि अंजुमन शरिया शियान के अध्यक्ष आगा सैयद हसन के पास यात्रा के लिए आवश्यक सभी वैध कानूनी दस्तावेज और ईरान सरकार का आधिकारिक निमंत्रण मौजूद था।
विज्ञापन

इसके बावजूद नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन (इमिग्रेशन) अधिकारियों की ओर से उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया गया और कथित तौर पर उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। आगा सैयद हसन को ईरान की आधिकारिक संस्थाओं की ओर से वहां के दिवंगत सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला सैयद अली खामनेई के सपुर्दे-ए-खाक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। वे इसी सिलसिले में दिल्ली से तेहरान के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन

आगा मुज्तबा ने कहा कि एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ धार्मिक नेता को बिना किसी ठोस कारण के धार्मिक और शोक यात्रा पर जाने से रोकना बेहद चिंताजनक है। इस एकतरफा कार्रवाई के कारण कश्मीर के शिया समुदाय के अनुयायियों में गहरी निराशा और भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस रुकावट के कारणों को स्पष्ट किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें