गांदरबल। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सोनमर्ग टनल के पास सीआरपीएफ के जवानों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमें छह जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल कश्मीर में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर सोनमर्ग टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सड़क से फिसल गई। इस हादसे में छह जवान घायल हुए। घायल जवानों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए गुंड में पास के सीआरपीएफ कैंप में ले जाया गया। संवाद