फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कंगन में दुकानों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर 5,400 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। ईद-उल-अजहा से पहले प्रशासन ने सोमवार को कंगन के मुख्य बाजार में बाजार जांच अभियान तेज किया। इस अभियान का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और बाजार नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था। नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारियों पर 5,400 रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह जांच अभियान फूड सेफ्टी ऑफिसर कंगन की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा एसएचओ कंगन के साथ मिलकर चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते पाए गए जिनसे कुल 5,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि ईद-उल-अज़हा को देखते हुए आने वाले दिनों में भी इस तरह के बाजार जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें