कुलगाम। पुलिस ने सोमवार को जिले में दवा की दुकानों और ड्रगिस्ट प्रतिष्ठानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सरकारी नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने और दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने था।
इस अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने विभिन्न मेडिकल दुकानों और ड्रगिस्ट प्रतिष्ठानों में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री व खरीद रिकॉर्ड, वैध लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य अनियमितताओं का पता लगाना और दवाइयों, विशेषकर नियंत्रित व प्रिस्क्रिप्शन दवाओं, की अवैध बिक्री या दुरुपयोग पर रोक लगाना था।
पुलिस ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम बेहद जरूरी है। खास तौर पर शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के इलाकों में जांच तेज की गई ताकि छात्रों और युवाओं को किसी भी तरह से दवाइयों की गैरकानूनी बिक्री न हो सके। संवाद