फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनुशासन, नवाचार और कौशल विकास के महत्व पर जोर

विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल लद्दाख विश्वविद्यालय में लगाए गए एक स्टॉल पर संवाद करते हुए।स्रोत – लद्दा - फोटो : Archive
विज्ञापन
- लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया लद्दाख विश्वविद्यालय का दौरा, छात्रों व शिक्षकों के साथ किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को लद्दाख विश्वविद्यालय के लेह परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की समीक्षा की और छात्रों व शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने अनुशासन, नवाचार और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया।

उपराज्यपाल का स्वागत कुलपति साकेत खुशवाहा ने विश्वविद्यालय के स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। दौरे की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम से हुई। कुलपति के साथ आईएएस अधिकारी भानु प्रभा और शशांका अला ने भी पौधारोपण किया।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने केंद्रीय पुस्तकालय, फोरेंसिक वैन और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहां सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में नवाचार प्रदर्शित किए गए। उन्होंने इन पहलों को लद्दाख की विशिष्ट भौगोलिक और विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप बताया। छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक्सपोजर टूर जैसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उपराज्यपाल ने प्रयोगशाला में उन्नत शोध अवसंरचना का भी अवलोकन किया। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने संस्थान के बुनियादी ढांचे, शोध कार्य और नेतृत्व की प्रशंसा की।
विज्ञापन


लद्दाख में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और फ्लोरीकल्चर जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय से सतत विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। एलजी ने विश्वविद्यालय को अकादमिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और ‘ग्रीन यूनिवर्सिटी’ बनने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाया जा सके। यह दौरा लद्दाख को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सतत विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें