फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुरेज में तैनाती के खिलाफ महिला डॉक्टर की याचिका कैट ने की खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा- जनहित और रोगी देखभाल का संतुलन तय करना सक्षम प्राधिकारी का अधिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूजएजेंसी
श्रीनगर। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने गुरेज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दावर में की गई अपनी तैनाती को चुनौती देने वाली एक महिला डॉक्टर की याचिका को खारिज कर दिया है।
अधिकरण ने कहा कि जनहित, प्रशासनिक हित, रोगियों की देखभाल और कर्मचारी के व्यक्तिगत हितों के बीच संतुलन बनाना सक्षम प्राधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है और तबादले तथा तैनाती के मामलों में हस्तक्षेप करने की अदालतों की शक्तियां बेहद सीमित हैं।
विज्ञापन

न्यायिक सदस्य एम.एस. लतीफ की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि तबादला और तैनाती सेवा की सामान्य शर्तें हैं और स्थानांतरणीय पद पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी को अपनी पसंद की जगह पर तैनाती की जिद करने का कोई अधिकार नहीं है। यह मामला डॉ. नुसरत नबी लोन से जुड़ा है, जिन्होंने 9 नवंबर के उस सरकारी आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बडगाम के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) चाडूरा से सीएचसी दावर, गुरेज में उनकी तैनाती पर पुनर्विचार करने संबंधी प्रतिवेदन को खारिज कर दिया था। आगामी सर्दियों के मौसम के दौरान गुरेज में स्त्री रोग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 24 अक्टूबर को यह तैनाती आदेश जारी किया गया था और 27 अक्टूबर को उन्हें चाडूरा से कार्यमुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने इससे पहले भी अपनी तैनाती को कैट में चुनौती दी थी। 30 अक्तूबर को उस याचिका का निपटारा करते हुए अधिकरण ने अधिकारियों को सात दिनों के भीतर उनके प्रतिवेदन पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें