फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कैब ड्राइवर ने लौटाया कीमती सामान, महिला पर्यटक ने किया धन्यवाद

विज्ञापन
अनंतनाग के पहलगाम में पर्स लौटाने पर कैब चालक का धन्यवाद देती पर्यटक। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, कश्मीर में ईमानदारी का एक और उदाहरण आया सामने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। कश्मीर के लोगों की ईमानदारी का एक और उदाहरण सामने आया है। पहलगाम में एक कैब ड्राइवर ने एक टूरिस्ट को कैश, एक आई-फोन और अन्य कीमती सामान से भरा बैग लौटाकर एक शानदार मिसाल पेश की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सभी ने चालक की ईमानदारी की सराहना की।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता की एक महिला पर्यटक पहलगाम में यात्रा पूरी करने के बाद गलती से अपना बैग कैब में ही छोड़ गई थी। बताया जा रहा है कि बैग में काफी कैश, एक आई-फोन, जरूरी निजी सामान और अहम दस्तावेज थे। बिना मालिक के बैग को देखकर कैब ड्राइवर ने कीमती सामान रखने के बजाय मालिक (महिला पर्यटक) को ढूंढ़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला पर्यटक की पहचान करने के बाद ड्राइवर ने बैग सही-सलामत लौटा दिया जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों ने उसकी तारीफ की। पर्यटक ने दिखाई गई ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसा काम बहुत कम देखने को मिलता है। यह कश्मीर के लोगों में मौजूद भरोसे और सच्चाई के गहरे मूल्यों को दिखाता है। इसका वायरल वीडियो भी सामने आया है जिसमें ड्राइवर बोल रहा है, पहले अपना सामान चेक करो। इस पर महिला ने कहा, सब ठीक है। उसने (पर्यटक ने) हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं डर गई थी जिसको लेकर ड्राइवर बोला, ऐसी बात नहीं मैं ढूंढ़कर कर आपको आपका बैग लौटाता।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी सराहना की। एक बाहरी विकास गौर ने लिखा कि ये ईमानदारी की मिसाल पेश करती है। अपने कश्मीर के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग काफी मददगार हैं। एक अन्य अजय ने कहा कि कश्मीर हमेशा गलत कारणों के चलते सुर्खियों में रहा है। ऐसे मामलों को भी उजागर करना चाहिए ताकि लोगों की छवि सामने आ सके।
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह की घटनाएं कश्मीर के लोगों की ईमानदारी और अच्छे व्यवहार की लंबे समय से चली आ रही प्रतिष्ठा को और मजबूत करती हैं। पिछले कुछ सालों में मुश्किल हालात का सामना करने के बावजूद ऐसे काम इस इलाके में समाज की मजबूत नैतिक बुनियाद को बार-बार उजागर करते हैं और आने वाले लोगों पर एक गहरी छाप छोड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि कश्मीर भर में खासकर पर्यटकों के साथ बातचीत में ईमानदारी के ऐसे उदाहरण अक्सर देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें