बारामुला। पुलिस ने जियोलॉजी एंड माइनिंग डिपार्टमेंट बारामुला के साथ मिलकर स्टेडियम कॉलोनी जांबाजपोरा में मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से डंप की गई मिट्टी-रेत जब्त की गई। यह ऑपरेशन पुलिस चौकी ओल्ड टाउन ने अवैध माइनिंग और छोटे खनिजों के अनधिकृत खनन को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत पूरा किया। एमएमडीआर एक्ट के प्रावधानों के तहत कानून के अनुसार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद