- केपीडीसीएल ने जारी किया बिजली कटौती का रोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। 33 केवी बडगाम सिडको लाइन और 33 केवी बडगाम इचगाम लाइन के शटडाउन के कारण 8 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बडगाम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
केपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन के अनुसार बडगाम टाउन, ओमपोरा, हाउसिंग कॉलोनी, नसरुल्लाहपोरा, जवालापोरा, इचगाम, इचकूट, चून, कनीर, हुशुर, जुहम्मा, हंजूरा, सबस्टेशन एनकेसी (रिंग रोड) और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी अहमदपोरा मागम लाइन का शटडाउन रहेगा जिस कारण 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक माझमा ओल्ड सानूरा, अरिपंथन, मागम, वेरियाहामा बुदरेन और आस-पास के इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
132 केवी बडगाम ट्रांसमिशन लाइन, 33 केवी बडगाम फीडर और 33 केवी इचगाम-बडगाम फीडर का शटडाउन रहेगा। इस कारण 8 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक ट्रैक्शन सबस्टेशन बडगाम (रेलवे), बडगाम टाउन, ओमपोरा, हाउसिंग कॉलोनी, नसरुल्लाहपोरा, जवालापोरा, इचगाम, इचकूट, चून, कनीर, हुशुर, जुहम्मा, हंजूरा, सबस्टेशन एनकेसी (रिंग रोड) और आस-पास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
33 केवी अमरगढ़ वाटरगाम लाइन और 33 केवी शीरी बारामूला-प्रथम लाइन का शटडाउन रहेगा। इस कारण 9 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक वाटरगाम, हाचीपोरा, हादीपोरा, सफालपोरा, गनापोरा, क्रालगुंड और ख्वाजाबाग, कंथबाग, उशकारा, संगरी, मेन टाउन बारामूला, दीवानबाग, कनिबाग, खानपोरा और आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह 33 केवी संगम न्यू टैप लाइन बंद रहेगी। इससे 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगम, बिजबेहारा, वापजान, वाघामा, खेलन, राख, बटपोरा और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। डांडीपोरा रिसीविंग स्टेशन बंद रहेगा, जिससे 8 दिसंबर को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लरनू, वैलू, डांडीपोरा और आस-पास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
11 दिसंबर को इन इलाकों में होगी कटौती
33 केवी खिरम टैप लाइन बंद रहेगी जिससे 11 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खिरम, महिंद, सिरहामा, शलगुल, नौहारा और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 33 केवी वानपोह-सिकॉप लाइन बंद रहेगी जिससे 9 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बिजबेहारा, शम्सीपोरा, वेरी, नौबुघ, गुरी, कनेलवन, श्रीगुफवारा, चीनीवुडर और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी लस्सीपोरा-लैंडूरा लाइन और 33 केवी लस्सीपोरा-रेशीपोरा लाइन बंद रहेंगी। इससे 9, 13 और 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लैंडूरा, वाची, बाबापोरा, मोमेन, हरमैन, हाजीपोरा, चकौरा, फ्रिसल, जैनापोरा, चित्रागाम, रेब्बन, अवनेरा, सुगन, अगलर, नागबल, तुर्कवांगम और आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।