कुपवाड़ा। जिले की उभरती हुई खिलाड़ी नाजमीना सोफी ने खेलो इंडिया नॉर्थ जोन गेम्स में वुशु में कांस्य पदक जीतकर सीमावर्ती जिले का नाम रोशन किया है। परिजन के अनुसार ये उनकी कड़ी मेहनत, लगन और पक्के इरादे का नतीजा है। इससे उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर यह पहचान मिली है। यह शानदार उपलब्धि उनकी प्रतिभा और लगन का सबूत है जो जम्मू-कश्मीर के युवा एथलीटों को प्रेरित करती है। संवाद