फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम पुलिस ने पोस्त की अवैध खेती की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले में पुलिस ने पोस्त की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

डेंजरपोरा बडगाम में थाना बडगाम की टीम ने आशिक अहमद दर्जी की कृषि भूमि पर पोस्त की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसी तरह, थाना खानसाहिब की पुलिस ने बांदरपोरा खानसाहिब में पोस्त की अवैध खेती की सूचना मिलने पर जांच की। पुलिस, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध फसल को नष्ट कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें