श्रीनगर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के कश्मीर फ्रंटियर ने रविवार को श्रीनगर में अपना 61वां राइजिंग डे गर्व, भावना और बल राष्ट्र सेवा की यादों के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अशोक यादव आईजी बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीएसएफ 1 दिसंबर 1965 को गठित हुई। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ अपनी यात्रा शुरू की। पिछले छह दशकों में फोर्स ने अनगिनत चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि युद्धों के दौरान राष्ट्र की रक्षा की, सीमाओं पर खतरों का सामना किया, आंतरिक सुरक्षा का समर्थन किया और पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर में उग्रवादी विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद