फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ कार्यशाला श्रीनगर में आयोजित

विज्ञापन
श्रीनगर में भाजापा के प्र​शिक्षण कार्यक्रम के दौरान नेता। स्रोत भाजपा
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के तहत श्रीनगर, अनंतनाग और बारामुला जिलों के लिए वीरवार को एक कार्यशाला का आयोजन अमर सिंह क्लब में किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों, जिला प्रतिनिधियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। कार्यशाला को महाभियान के जोनल को-कन्वीनर व विधायक अजय महावर तथा जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने संबोधित किया। अजय महावर ने कहा कि ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाएं पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की रीढ़ हैं जो कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर पार्टी की विचारधारा, नीतियों और समसामयिक राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़े रखती हैं।
उन्होंने पार्टी संरचना, प्रभावी संचार, जन-संपर्क रणनीतियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि व्यवस्थित और निरंतर प्रशिक्षण से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में राजनीतिक परिपक्वता, जवाबदेही, नेतृत्व क्षमता और कुशल जन-सेवा का विकास होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य समय के साथ बदलते रहते हैं लेकिन पार्टी का वैचारिक मूल और मार्गदर्शक सिद्धांत अटल और अडिग रहते हैं।
अशोक कौल ने अपने संबोधन में महाभियान कार्यक्रम का व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया और जिला स्तर से मंडल तथा बूथ स्तर तक प्रशिक्षण सत्रों के रोडमैप की जानकारी दी। उन्होंने समन्वय, समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल देते हुए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर बूथ-स्तर के कार्यकर्ता तक हर कैडर को राष्ट्रीय, सामाजिक-आर्थिक और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर पार्टी के रुख से अवगत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें