बडगाम। बडगाम के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में वीरवार को अथर आमिर खान ने डीसी का पदभार संभाल लिया। आयोजित औपचारिक पदभार ग्रहण समारोह में उन्होंने डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट का स्थान लेते हुए कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान एडीसी बडगाम मेहराज-उद-दीन शाह, जेडी प्लानिंग, एसीआर बडगाम, सभी एसडीएम, डीआईओ बडगाम, तहसीलदारों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों ने नए डिप्टी कमिश्नर का गर्मजोशी से स्वागत किया। अथर आमिर खान ने इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद