फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. फारूक व महबूबा के कार्यकाल में हुई फर्जी मुठभेड़ों और हत्याओं की भी जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोपियां में भाजपा महासचिव ने की मांग, गांदरबल मुठभेड़ जांच का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। भाजपा ने गांदरबल के अरहामा मुठभेड़ मामले में उपराज्यपाल की ओर से दिए जांच के आदेश का स्वागत किया है। साथ ही मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के कार्यकाल के दौरान हुईं कथित फर्जी मुठभेड़ों और हत्याओं की भी जांच होनी चाहिए ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
भाजपा ने शनिवार को शोपियां में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के महासचिव अनवर खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष राजा वसीम भी उपस्थित थे। अनवर खान ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से अरहामा मुठभेड़ मामले में मजिस्ट्रियल जांच का आदेश स्वागत योग्य है। इस तरह के कदम पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक और महबूबा मुफ्ती के कार्यकाल के दौरान हुईं कथित फर्जी मुठभेड़ों और हत्याओं की भी जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके। विधानसभा कार्यवाही का जिक्र करते हुए अनवर खान ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दे उठाने के बजाय आपसी टकराव में उलझे रहे। उन्होंने कहा कि शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पार्टी नेताओं ने जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र में लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें