फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज महबूबा पर शिवजी की कृपा नहीं है: अल्ताफ ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने मंगलवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की राजनीतिक प्रासंगिकता और हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए उन पर तीखा तंज कसा। श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने ने टिप्पणी की कि शिवजी की कृपा आज महबूबा पर नहीं है और केवल बयानबाजी के जरिए राजनीतिक भाग्य को फिर से नहीं चमकाया जा सकता।
ठाकुर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती राजनीतिक रूप से संघर्ष करती नजर आ रही हैं और सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अपने घटते राजनीतिक प्रभाव को लेकर पीडीपी नेतृत्व को आत्ममंथन करने की जरूरत है। पीडीपी पर चुनिंदा राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, जब मुगल रोड के लिए पेड़ काटे गए थे, तब पीडीपी चुप क्यों थी? यह चुनिंदा रवैया क्यों है?
विज्ञापन

शेषनाग मुद्दे की टाइमिंग देखिए, यह ऐसे समय में आया है जब आखिरी आतंकी मारा गया है। पीडीपी वही पार्टी है जिसने 2008 में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भड़काए थे। पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने आगे कहा कि राजनेताओं को बयानबाजी और राजनीतिक नाटकबाजी के बजाय जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीपी नेतृत्व की कथित विरोधाभासी राजनीति को उजागर करना जारी रखेगी।
इसी दौरान, अल्ताफ ठाकुर ने कथित भर्ती घोटाले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेतृत्व वाली सरकार पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने सरकार पर जम्मू-कश्मीर के शिक्षित युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और इस विवाद के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के अधिकारियों की कथित संलिप्तता पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को बढ़ावा देने के संदिग्धों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा, हजारों शिक्षित युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया गया है। नेकां सरकार इस मामले से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती। यदि कोई भर्ती माफिया काम कर रहा है, तो इसमें शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसे न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस कथित भर्ती रैकेट में शामिल दोषियों के खिलाफ पीएसए के प्रावधान के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें