फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कौल ने साधना टनल के प्रस्तावित स्थल का किया दौरा, कहा-सीमा क्षेत्र का होगा विकास

विज्ञापन
कुपवाड़ा में भाजपा की बैठक में अशोक कौल। संवाद
विज्ञापन
- भाजपा महासचिव ने करनाह में संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। भाजपा महासचिव संगठन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अशोक कौल ने वीरवार को कुपवाड़ा के तंगधार स्थित डाक बंगला में करनाह विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। कौल ने साधना टनल के प्रस्तावित स्थल का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा जम्मू-कश्मीर सचिव मुदासिर वानी, जिला अध्यक्ष कुपवाड़ा सैयद रफीक शाह, विधानसभा अध्यक्ष करनाह इम्तियाज मीर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए कौल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर से ऊपर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों से सक्रिय रूप से जुड़े रहें और निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कौल ने बूथ नंबर 28, कंडी तंगधार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां उन्होंने बूथ स्तर के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और कहा कि मजबूत और सक्रिय बूथ ही एक जीवंत और प्रभावी पार्टी संगठन की नींव होते हैं। करनाह क्षेत्र के दौरे के दौरान कौल ने उस स्थान का भी दौरा किया जहां प्रस्तावित साधना टनल का निर्माण होना है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और परियोजना के सामरिक और विकासात्मक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह टनल करनाह के लोगों को हर मौसम में कनेक्टिविटी देगी। इससे परिवहन आसान होगा, आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीमा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। कौल ने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर के सीमा क्षेत्रों के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें