फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- बडगाम के बीरवाह में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। बीरवाह की महिलाओं ने मंगलवार को पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के खिलाफ एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाए जाने और लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के विरोध में बीरवाह-मगाम सड़क को जाम कर दिया और अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि बार-बार दिए गए आश्वासनों का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली कटौती के साथ-साथ स्मार्ट मीटर थोपने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं, खासकर कठिन मौसम में।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी तुरंत कार्रवाई नहीं करते और स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनता की चिंताओं का समाधान नहीं करते तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने गरीब परिवारों से होने वाली होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए कहा कि वे कम आय वाले घरों से हैं और स्मार्ट मीटर लगवाना उनके लिए मुश्किल है। कुछ महिलाओं ने खुलेआम घोषणा की कि वे अपने इलाके में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगी।
विज्ञापन


सड़क जाम के कारण आवागमन में अस्थायी व्यवधान हुआ और यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इन आश्वासनों के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। महिलाओं ने नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने और क्षेत्र में लंबे समय से लंबित बिजली समस्याओं के ठोस समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें