श्रीनगर के घने इलाके हब्बा कदल के घर में लगी आग। वीडियो ग्रैब
श्रीनगर। शहर के घने इलाके हब्बा कदल में मंगलवार देर रात चार घरों में आग लग गई। आग की सूचना पर तुरंत दमकलें भेजी गई हैं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, पुलिस और आम लोग आग बुझाने में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था। न्यामा साहब आस्ताने के पास लगी इस भीषण आग के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चला है। ब्यूरो