श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बडगाम जिले के सोइबुग इलाके के पास शुक्रवार की सुबह एक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति परिवार में अकेला कमाने वाला था और चार बच्चों का पिता था। हादसे के बाद गंभीर हालत में घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बशीर अहमद पॉल निवासी पॉल मोहल्ला सोइबुग के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो