फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में बार-बार भालू दिखने पर अलर्ट, पिंजरे लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पिछले दो दिनों में श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में भालू देखे जाने से लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। इसके मद्देनजर वन्यजीव विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए निगरानी बढ़ा दी है। भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार बुधवार को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) सौरा परिसर के भीतर भालू देखा गया था। इस दौरान स्टाफ और मरीजों के तीमारदारों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं और भालू की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
वीरवार को वही भालू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर परिसर के पास फिर से देखा गया। इससे शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में इसके घूमने को लेकर चिंता और बढ़ गई है। अधिकारियों का मानना है कि भालू हरित गलियारों और जंगल से सटे इलाकों के रास्ते रिहायशी और संस्थागत क्षेत्रों की ओर आ रहा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर वन्यजीव विभाग ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें तैनात कर दी गई हैं। भालू को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि भालू को पकड़ने के बाद उसे बेहोश कर उपयुक्त वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें