फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमीरा कदल में हाउसबोट के अंदर शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वीरवार सुबह श्रीनगर के अमीरा कदल इलाके में एक हाउसबोट के अंदर पुलवामा जिले के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान पुलवामा निवासी यूनिस निसार के रूप में की गई है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि यह पिछले कुछ घंटों के भीतर श्रीनगर में सामने आया दूसरा ऐसा मामला है। इससे पहले दिन में एलडी अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया था। दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें