फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग के डोरू में दो महिलाओं पर हमला करने वाला भालू पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। जिले के डोरू इलाके में दो महिलाओं पर भालू के हमले के कुछ दिन बाद वन्यजीव विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भालू को ट्रैंक्विलाइज (बेहोश) कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार, डोरू के क्रीरी और नौपोरा इलाकों में भालू के हमले में दो महिलाओं के घायल होने के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव विभाग को यबेम डोरू इलाके में काले भालू की मौजूदगी के संबंध में एक स्थानीय निवासी से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन्यजीव नियंत्रण कक्ष डोरू ने वन्यजीव वार्डन साजाद अहमद और रेंज अधिकारी ब्रिंगी मंजूर अहमद के निर्देशों पर टीम को मौके पर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अभियान का नेतृत्व फॉरेस्टर गुलजार अहमद और बशीर अहमद ने किया। उनके साथ शूटर ओवैस खान तथा अन्य टीम सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें