फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जंगली भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। जिले के गुंड अकू के जंगल क्षेत्र में एक महिला जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की ओर से इलाज के लिए पीएचसी गुंड ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर चोटों को देखते हुए उसे शेरे-ए- कश्मीर इंस्टीच्यूट मेडिकल साइंस सौरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान 32 वर्षीय जहीदा बेगम पत्नी मुमताज अहमद चेची निवासी गुंड अकू के रूप में हुई है। वहीं इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता उत्पन्न कर दी है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि कश्मीर के जंगली क्षेत्रों में इस तरह के घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें