बारामुला। उत्तरी कश्मीर के उड़ी स्थित कमलकोट के मडियां इलाके में बुधवार दोपहर भालू के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की पहचान सैयद शराफत हुसैन के रूप में हुई है जो मडियां टंगार के निवासी हैं जबकि दूसरे पीड़ित की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित पास के ही एक जंगल में गए थे और अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
अधिकारी ने कहा, घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी और मडियां चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। उन्होंने आगे बताया कि घायल दोनों लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए उपजिला अस्पताल उड़ी ले जाया गया। संवाद