फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बारामुला के सोपोर में चोरी के आरोपी और बरामद सामान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोपोर। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के एक मामले को सुलझा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की गई संपत्ति को भी बरामद कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी पुटखा में शबीर अहमद वानी निवासी करंकशिवान सोपोर ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की देर रात उनकी वर्कशॉप से एक जनरेटर और एक ऑक्सीजन सिलेंडर सहित सामान चोरी हो गया। थाना तारजू में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों केसर अहमद मलिक और जहांगीर अहमद मीर दोनों निवासी बांगदारा चूरा की निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति भी बरामद कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें