फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटमालू अग्निकांड : पर पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यू कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग दो रिहायशी मकानों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के व्यस्त रिहायशी इलाके न्यू कॉलोनी, बटमालू में वीरवार को भड़की भीषण आग के दौरान श्रीनगर पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की त्वरित व समन्वित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। संयुक्त टीमों ने समय रहते इलाके की घेराबंदी कर स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
अधिकारियों ने आग लगने का मुख्य कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया है। लपटों की तीव्रता इतनी तेज थी कि मोहम्मद सिद्दीक शेख के पुत्र अब्दुल रजाक शेख के मकान को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि अब्दुल रहीम हकीम के पुत्र मुश्ताक अहमद हकीम की पास स्थित संपत्ति भी आंशिक रूप से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बटमालू पुलिस स्टेशन की टीमें बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दमकल विभाग के साथ बचाव व निकासी अभियान में हाथ बंटाया। घनी आबादी वाले इलाके में भीड़ को नियंत्रित करने, घटनास्थल को सुरक्षित करने और दमकल गाड़ियों (फायर टेंडर्स) की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। लपटों की भयावहता के बावजूद पुलिस और दमकल कर्मी लगातार ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और न ही कोई जनहानि हुई है। दोनों विभागों के बेहतर तालमेल और मुस्तैदी से आग को अन्य मकानों तक फैलने से पहले ही पूरी तरह काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें