पुलवामा में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन। स्रोत पुलिस
पुलवामा। युवाओं को जोड़ने की पहल को जारी रखते हुए पुलवामा पुलिस ने बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में लड़कों और लड़कियों के लिए बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन एसएसपी तनुश्री ने किया। जिले के अलग-अलग इलाकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लड़कों की कैटेगरी में कुल छह टीमें और लड़कियों की कैटेगरी में पांच टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। लड़कियों की श्रेणी में पहला मैच सोलेस इंटरनेशनल क्लब और नूर इलेवन पुलवामा क्लब के बीच खेला गया। लड़कों की कैटेगरी में एचआर बेलर्स क्लब का मुकाबला हाइड्रोजन आर्मी क्लब से हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं की ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाना, पुलिस-जनता के रिश्तों को मजबूत करना और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। संवाद