फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में वंदे मातरम प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
बारामुला में उपायुक्त ने वंदे मातरम पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं का किया सम्मान। स्रोत प्रश - फोटो : रायबरेली में पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने एडीसी अल्ताफ हुसैन मुसवी और जिला सूचना अधिकारी इफ्तिखार नसीम की मौजूदगी में बारामुला के वंदे मातरम गायन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित की गई थीं। सम्मान समारोह उपायुक्त के ऑफिस चैंबर में आयोजित किया गया जहां विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले भर के छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, संगीत और साहित्यिक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्र के प्रति गहरे सम्मान और प्रेम की भावना को दर्शाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें