श्रीनगर। सहायक आयुक्त व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंतनाग ने क्रेमिका डाइजेस्टिव बिस्किट की बिक्री पर रोक के लिए मंगलवार को एक आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी लारनू ने बाजार में बिकने वाले क्रेमिका डाइजेस्टिव बिस्किट का एक सैंपल लिया जो हिमाचल की बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड की ओर से बनाया गया है। जांच के दौरान बिस्किट में अधिकतम निर्धारित सीमा से अधिक सल्फाइट मिला जिसकी वजह से इसे असुरक्षित पाया गया। चूंकि अधिकतम निर्धारित सीमा से अधिक सल्फाइट सामग्री वाले बिस्किट का सेवन उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
इस वजह से अगले आदेश तक अनंतनाग जिले में संदर्भित खाद्य उत्पाद क्रेमिका डाइजेस्टिव बिस्किट की बिक्री पर रोक लगाई गई है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया। ब्यूरो