फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में ग्रीन कोऑपरेटिव डे पर चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
बांदीपोरा में पौधारोपण अ​भियान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पांचवीं वर्षगांठ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस और ग्रीन कोऑपरेटिव डे के उपलक्ष्य में शनिवार को सहकारिता विभाग बांदीपोरा ने सरकारी बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल में पौधरोपण अभियान आयोजित किया।
कार्यक्रम में डिप्टी रजिस्ट्रार, सहकारिता, शिक्षा विभाग के अधिकारी, सहकारी संस्थाओं के सदस्य, स्कूल स्टाफ और छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं इस मौके पर स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए गए। पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। साथ ही टिकाऊ विकास में सहकारी आंदोलन की भूमिका को भी उजागर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहकारी विकास और ग्रामीण समुदायों को मजबूत करने में सहकारिता के योगदान पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि सहकारिताएं वित्तीय समावेशन का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा और सहकार से समृद्धि के विजन के तहत टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले भर में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह गतिविधियों का हिस्सा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें