फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विदेश में भी मशहूर हैं अनंतनाग के कश्मीरी बेकरी उत्पाद

विज्ञापन
अनंतनाग में बन रहे बेकरी प्रोडक्ट्स। संवाद
विज्ञापन
- स्वाद और गुणवत्ता से बनाई पहचान, किया जाता है निर्यात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के नागम इलाके में बनने वाले बेकरी उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर रहे हैं। यहां तैयार होने वाले कश्मीरी बेकरी उत्पाद अपनी खास स्वाद और गुणवत्ता के कारण विदेश तक पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में कश्मीरी बेकरी बनाने की परंपरा कई दशकों पुरानी है। वर्तमान में गांव में लगभग 15 बेकरी दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें करीब 200 लोग रोजगार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुलाम मोहम्मद मलिक ने बताया कि गांव में बेकरी का काम लगभग चार दशक पहले शुरू हुआ था और धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाले बेकरी उत्पादों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से इनका स्वाद अलग और खास होता है। उन्होंने बताया कि विदेश जाने वाले लोग अक्सर इन बेकरी उत्पादों को अपने साथ ले जाते हैं। यहां तक कि हज यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इन्हें सऊदी अरब ले जाते हैं जहां ये लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बेकरी कारोबारी मोहम्मद इकबाल शाह ने बताया कि नागम के बेकरी उत्पाद पूरे कश्मीर में मशहूर हैं और अब विदेशों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों के दौरान पूरे साल इन उत्पादों की मांग बनी रहती है। एक अन्य बेकरी मालिक बशीर अहमद के अनुसार शुद्ध घी और बेहतर गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग से इन बेकरी उत्पादों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब ये उत्पाद अमेरिका, सऊदी अरब और रूस तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें