बांदीपोरा। राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, पुलिस विभाग, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण, पशुपालन विभाग और नगरपालिका समिति बांदीपोरा के अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम ने सोमवार को शहर में व्यापक बाजार निरीक्षण अभियान चलाया।
अभियान का संचालन तहसीलदार फिरदौस अहमद कादरी की देखरेख में चलाया गया। वहीं इस निरीक्षण अभियान को चलाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन, उचित स्वच्छता प्रथाओं और बाजार नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। कई खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों की जांच की गई और खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित उल्लंघन पर 7,800 रुपये का जुर्माना भी लगाया लगाया। इस दौरान लगभग 30 किलोग्राम खराब और अनुपयुक्त भोजन वस्तुएं जब्त कर तुरंत नष्ट कर दी गईं ताकि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।
निरीक्षण टीम ने दुकानदारों और भोजन विक्रेताओं को उचित स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्ता वाली भोजन वस्तुएं बेचने और खाद्य सुरक्षा दिशा-निर्देशों कख्सख्ती से पालन करने के बारे में भी जागरूक किया गया। वहीं प्राधिकरणों ने दोहराया कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।