फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवूरा में तबाही का मंजर, कई घरों में अब भी भरा है पानी

विज्ञापन
पहलगाम–अवूरा–बिजबेहड़ा सड़क बादल फटने से क्षतिग्रस्त, बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित, पर्यटकों को
विज्ञापन
- पहलगाम में कई घरों और इमारतों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जिले के पहलगाम के अवूरा इलाके में शनिवार रात को बादल फटने के बाद तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सैलाब के कारण कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कुछ मकान आंशिक रूप से ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई कमरों में अब भी पानी जमा है।
प्रभावित परिवार अपने घरों से सामान निकालने और सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहा है और राहत कार्य जारी हैं। स्थानीय निवासी गुलाम हसन ने घटना को याद करते हुए बताया, अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। मैंने तुरंत अपने बच्चों को घर से बाहर निकाला। कुछ ही देर बाद एक बड़ा पेड़ सीधे मेरे घर पर आ गिरा। रात का भयावह मंजर अब भी आंखों के सामने ताजा है।
विज्ञापन

एक बुजुर्ग निवासी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में अवूरा में इससे पहले इतना भयावह बादल फटना कभी नहीं देखा। उनके अनुसार, तेज बहाव ने कई स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचाया और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादल फटने के बाद पूरे इलाके की तस्वीर बदल गई है। कई मकानों में अब भी कीचड़ और पानी भरा हुआ है जबकि लोग अपने टूटे-फूटे घरों को देखकर सदमे में हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


सैलाब ने बदला नालों का रुख
पहलगाम के अवूरा इलाके में बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र का मंजर बदल गया है। सैलाब ने नालों का रुख बदल दिया और कई होटलों व रिहायशी इलाकों में पानी भर गया जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में हालात का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें