फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जर्सी में देखना चाहता हूं आकिब को : गुलाम नबी

विज्ञापन
तेज गेंदबाज आकिब नबी
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर के विजय अभियान के सारथी बारामुला एक्सप्रेस के प्रदर्शन पर बोले पिता
विज्ञापन

साकिब नबी
बारामुला। जम्मू-कश्मीर के विजय अभियान में सारथी की भूमिका निभाने वाले बारामुला एक्सप्रेस आकिब नबी के प्रदर्शन से पिता सहित परिजन और स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। मंगलवार को आकिब के पिता गुलाम नबी ने कहा कि वह अपने बेटे को भारतीय जर्सी में देखना चाहते हैं। आकिब के लगातार शानदार प्रदर्शन से यह मुमकिन भी लग रहा है।
जम्मू-कश्मीर की टीम इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक रोमांचक क्वार्टर-फाइनल में मेजबान मध्य प्रदेश को 56 रन से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंची है। तेज गेंदबाज ऑकिब नबी शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ मैच के स्टार बनकर उभरे। इस युवा तेज गेंदबाज ने पहली पारी में 40 रन देकर 7 विकेट लिए और दूसरी पारी में 70 रन देकर 5 विकेट लिए और 110 रन देकर 12 विकेट लेकर मैच का शानदार अंत किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


आकिब ने हाल ही में आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। उम्मीद है कि आने वाले सीजन में वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन

अपनी खुशी जाहिर करते हुए आकिब के पिता गुलाम नबी ने अमर उजाला को बताया, मेरे बच्चे की जीत देश की जीत है। मेरा सपना है कि आकिब एक दिन भारतीय जर्सी पहने। बारामुला में ऑकिब के प्रदर्शन का जश्न मनाया गया। लोगों ने कहा कि हमें आकिब नबी पर गर्व है। उन्हें रणजी ट्रॉफी में टॉप परफॉर्मर्स में देखना जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें