फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना ने बनाया स्थायी फुटब्रिज, 1500 लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बारामुला। अडूरा गांव में सेना ने मुंदरी नाला पर स्थायी फुटब्रिज का निर्माण कर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी है। यह पुल केवल 30 दिन में तैयार किया गया है। इससे पहले यहां लकड़ी का अस्थायी और जोखिम भरा रास्ता था। इससे पांच इलाकों के 1500 से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

सेना के अनुसार इस पुल का लोकार्पण डैगर डिवीजन के जीओसी ने किया। यह परियोजना तब शुरू की गई जब गांव के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। पुल का निर्माण 14 इंजीनियर रेजिमेंट ने बारामुला राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर किया। करीब 21 मीटर लंबे इस पुल को मजबूत कंक्रीट और उच्च गुणवत्ता वाले लोहे से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल को पानी के स्तर से ऊपर बनाया गया है जिससे हर मौसम में आवाजाही संभव रहेगी। छात्रों, किसानों और रोजाना आने-जाने वालों के लिए यह पुल सुरक्षित और आसान रास्ता साबित होगा। सेना ने कहा कि यह कदम लोगों की भलाई और क्षेत्र के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें