बारामुला में मेगा जॉब फेयर। स्रोत सेना
- फोटो : Archive
बारामुला। सेना की डैगर डिविजन ने जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र और मिशन युवा के सहयोग से चिनार युवा केंद्र में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया। जॉब फेयर में 1,155 रिक्तियों के मुकाबले कुल 4,105 पंजीकरण हुए।
कार्यक्रम में कुल तीन हजार से अधिक उम्मीदवारों की उपस्थिति थी जिनमें से 1,012 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया जो युवाओं की तैयारी और भाग लेने वाले नियोक्ताओं के विश्वास दोनों को दर्शाता है। इस मौके पर अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, होटल रॉयल कैसल, होटल खैबर, होटल सरोवर पोर्टिको, होंडा, एसबीआई लाइफ और अन्य कॉर्पोरेट संस्थाएं एवं कौशल विकास संस्थान ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। रोजगार के अवसर सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, आतिथ्य, बैंकिंग, खुदरा, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल और विपणन सेवाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किए गए। भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई। नियोक्ताओं ने ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार, करियर परामर्श सत्र और कौशल संवर्धन कार्यशालाएं आयोजित कीं जिससे उम्मीदवारों को व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संवाद