शोपियां। शोपियां और पुलवामा के ड्रग कंट्रोल विभागों की संयुक्त टीम ने लगभग 2.53 लाख मूल्य के 6,000 प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल की खेप जब्त की। अधिकारियों के अनुसार खेप को जिले में अवैध बिक्री और वितरण के लिए अवैध तरीकों से ले जाया जा रहा था। शोपियां ड्रग कंट्रोल कार्यालय द्वारा प्राप्त विशेष जानकारी के आधार पर शोपियां और पुलवामा के ड्रग कंट्रोल विभागों की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की।
अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ लिया गया जिससे जब्ती हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रेगाबालिन का दुरुपयोग नशेड़ी लोग तेजी से कर रहे हैं जो गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक चिंताओं को जन्म दे रहा है। संवाद