फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में नशा तस्करी पर कार्रवाई जारी, 10 और आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- अनंतनाग, बारामुला, कुलगाम सहित कई जिलों में पुलिस ने चलाए अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में नशे के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी। नशा तस्करी के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने 19 आरोपियों को दबोचा गया था। काफी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद हिया गया है।
बारामुला पुलिस ने पट्टन के हैदरबेग रेलवे ब्रिज के पास नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शौकत अहमद मल्ला के कब्जे से करीब 7.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। एक अन्य मामले में पुलिस ने जांच के दौरान हांजिवारा निवासी आरोपी मुजफ्फर अहमद डार की निशानदेही पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक टिन शेड से 4 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बारामुला के वागूरा इलाके में पुलिस नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी आबिद रहमान गनी निवासी शार्कवारा वागूरा के पास से 7 ग्राम चरस जैसा पदार्थ, नशीली दवा की 99 गोलियां बरामद कीं। कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अनंतनाग पुलिस ने सूचना के आधार पर शांगस शेख पट्टी शेखपोरा निवासी रियाज अहमद के घर पर छापा मारा। जांच में घर से 5.75 किलो गांजा बरामद किया गया। एफआईआर दर्ज कर उसे और घर में मौजूद आदिल लतीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। अनंतनाग के संगम चौक पर फल विक्रेता साकिब अहमद लोन निवासी नाटीपोरा संगम की तलाशी लेने पर उसके पास से 140 ग्राम चरस बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बुमजू केपी रोड पर नाका चेकिंग के दौरान रियाज अहमद मोची निवासी न्यू कॉलोनी मट्टन की जांच करने पर उसके पास से 5.24 किलो चरस पाउडर पकड़ा गया। मट्टन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अनंतनाग के ही उतरासू में एजाज अहमद लोन निवासी चीरपोरा के घर पर मारे छापे में 2.225 किलो गांजा बरामद किया गया एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अनंतनाग के आरोपी गुलाम मोहिदीन शेख निवासी मंजीगाम के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में जांच के दौरान उसके घर से 17.27 किलो पिसा हुआ चरस बरामद हुआ, साथ ही, उसकी निजी तलाशी में 23 ग्राम चरस के टुकड़े भी मिले। एफआईआर दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। बडगाम में हार्डपंजू इलाके में नशा तस्करी के आरोपी रेहान अहमद भट निवासी बीरवाह के पास से करीब 28 ग्राम चरस बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलवामा में पुलिस ने अवैध मेडिकल दुकान की सील
पुलवामा। दवाइयों की अवैध बिक्री और नशे की दवाओं दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, पुलवामा पुलिस ने ड्रग्स कंट्रोल विभाग के समन्वय से शनिवार को वानपोरा में एक निरीक्षण किया। ड्रग कंट्रोल विभाग के समन्वय से पुलवामा पुलिस टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान, एक मेडिकल दुकान कानूनी प्रावधानों का घोर उल्लंघन करते हुए संचालित पाई गई। आगे के निरीक्षण में पता चला कि दवाइयों की खरीद-बिक्री बिना अनिवार्य रिकॉर्ड रखे की जा रही थी। इसके अलावा, यह भी पाया गया कि यह प्रतिष्ठान बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था। अधिकारियों ने मौके पर ही मेडिकल शॉप को सील कर दिया। उल्लंघनकर्ता की पहचान मंजूर अहमद गनई निवासी वानपोरा के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें