फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसएसपी अनंतनाग ने नवनियुक्त पीएसआई के साथ किया संवाद

विज्ञापन
अनंतनाग में एसएसपी की बैठक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अनंतनाग। एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने शनिवार को प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर्स (पीएसआई) के लिए ब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की। यह पीएसआई हाल ही में जिले में शामिल हुए हैं। जिला पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस सत्र में एसएसपी ने पीएसआई के साथ संवाद किया और उनका जिले में आने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने पुलिसिंग में पेशेवराना व्यवहार, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी के साथ काम करने, जनता के साथ निकट संपर्क बनाए रखने और कानून के नियमों और भावना का पालन करने की सलाह दी। एसएसपी ने समुदाय-उन्मुख पुलिसिंग, जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर भी जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें